डी के पजेंट आयोजित करेगा इंडिया का सबसे बड़ा ब्यूटी ग्रांड फिनाले। जानिये आप किस तरह कर सकेंगे पार्टिसपेट?

0
308
डी के पजेंट आयोजित करेगा इंडिया का सबसे बड़ा ब्यूटी ग्रांड फिनाले।
प्राइड ऑफ़ इंडिया 2023 का दिल्ली में होगा राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन
दिल्ली – डीके पेजेंट प्राइड ऑफ़ इंडिया द्वारा भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में करने जा रहा हैं जिसमें सम्पूर्ण देश से 300 से अधिक मॉडल्स की क्राउनिंग की जाएगी। वही इस राष्ट्रीय सौन्दर्य प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य सिटी, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की छिपी प्रतिभा और रचनात्मक कौशल को प्रदर्शित करना हैं जो सिटी लेवल विनर्स जुलाई में, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23-24 सितम्बर व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 20-21दिसंबर -2023 में की जाएगी। यह जानकारी डीके पेजेंट प्राइड ऑफ़ इण्डिया की निदेशक जिमी गरिमा ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।
सम्पूर्ण देश के 300 से अधिक मॉडल्स की करी जाएगी क्राउनिंग,
आपको बता दें प्राइड ऑफ़ इंडिया -2023 भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट दिल्ली में होने जा रहा हैं जिसमें सम्पूर्ण देश से 300 से अधिक पार्टिसपेट अपनी सहीभागिता करेंगे। डीके पेजेंट प्राइड ऑफ़ इंडिया की निदेशक जिमी गरिमा ने प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्राइड ऑफ इंडिया 2023′ भारत का सबसे बड़ा ब्यूटी पेजेंट है, इस राष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं की छिपी प्रतिभा और रचनात्मक कौशल को प्रदर्शित करने के लिए एक वास्तविक मंच प्रदान करना है। यह भारत की अग्रणी इवेंट मैनेजमेंट कंपनियों में से एक डीके पेजेंट द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित ब्यूटी पेजेंट प्रतियोगिता है।
वही प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि यह कोंटेस्ट  देश भर से प्रतिभाशाली प्रतियोगियों को आकर्षित करती है जो अपनी सुंदरता, प्रतिभा और बुद्धिमत्ता का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच पर आते हैं। डीके पेजेंट प्राइड ऑफ इंडिया की निदेशक जिमी गरिमा ने बताया कि नेशनल ब्यूटी पेजेंट की मेजबानी करने का मुख्य उद्देश्य विविधता, सांस्कृतिक जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देना है और पूरे देश में महिलाओं को राष्ट्रीय मंच पर अपने अप्रयुक्त कौशल दिखाने के लिए प्रेरित करना है।
सिटी, स्टेट व राष्ट्रीय स्तर पर होगा ब्यूटी कॉन्टेस्ट ग्रांड फिनाले
उन्होंने बताया कि सभी ऑडिशन ऑनलाइन होंगे। सिटी लेवल विनर्स जुलाई में अनाउंस किए जाएँगे वहीं स्टेट लेवल फिनाले 23-24 सितंबर को होगा और नेशनल लेवल ग्रैंड फिनाले 20-21 दिसंबर को आयोजित किया जाएगा। पूरे देश से 300+ मॉडल्स की क्राउनिंग की जाएगी। जिसमें मिस इंडिया 2023 , मिसेज़ इंडिया 2023 , मिस टीन इंडिया 2023, ट्रांस्क्वीन इंडिया 2023 चुनी  जाएगी। हयात सेंट्रिक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्राइड ऑफ इंडिया 2023 के क्राउन और ट्रॉफीज भी लांच किए गए।
वही इस प्रेस वार्ता में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची  पुष्पांजलि तिवारी डायरेक्टर ऑफ़ डीके पेजेंट, जिमी गरिमा फाउंडर ऑफ़ डीके पेजेंट, रणया सिंह शो कोरियोग्राफ़र , पेजेंट ग्रूमर, यशिका मोघा शो कोरियोग्राफ़र, गौरव शर्मा एंकर, अमिता यादव जज, अलंकृता शाही रैंप वाक एक्सपर्ट, सुरभि सिंह जज, सागरिका ट्रेनर शामिल होंगे। डीके पेजेंट द्वारा सभी अतिथिओं का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।