अजय कुमार शर्मा को मिली अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी। जानिए आखिर संगठन में क्या रहेगा दायित्व?

0
122

अजय कुमार शर्मा बने अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के उत्तर प्रदेश महामंत्री संगठन।

नोएडा :- अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने संगठन का विस्तार करते हुए अजय कुमार शर्मा को उत्तरप्रदेश का महामंत्री संगठन का दायित्व दिया गया हैं। यह जानकारी अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पीताम्बर शर्मा ने नोएडा के सेक्टर -29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब में एक पर प्रेस वार्ता के दौरान दी। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि अजय कुमार शर्मा को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश का महामंत्री संगठन बनाया गया है। साथ ही अजय कुमार शर्मा को नोएडा व ग्रेटर नोएडा प्रभारी का पदभार भी दिया गया है।

इस दौरान पितांबर शर्मा ने कहा कि हमारे संगठन का उद्देश्य समाज में सद्भावना बनाए रखना और समाज के नव युवकों को जीवन यापन के लिए सही दिशा देना व ब्राह्मण समाज के जो युवक शिक्षा स्वास्थ्य खेल आदि में अच्छा कार्य कर रहे हैं उन को प्रोत्साहित करना है। साथ ही उनके उज्जवल भविष्य के लिए उचित मार्ग प्रसस्त्र करना हैं।

वही अजय कुमार शर्मा ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए महासभा के पदाधिकारियों को धन्यवाद देते हुए कहा की समाज के उत्थान के लिए मैं अपनी पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य का निर्वहन करूंगा। और जितना भी समय मेरे पास उपलब्ध होगा उसे मे समाज के लिए समर्पित रहूँगा।

इस अवसर पर संगठन के उत्तरप्रदेश अध्यक्ष पंडित पीतांबर शर्मा, प्रदेश महामंत्री पंडित परमानंद शर्मा, जिला महामंत्री पंडित राम कुमार शर्मा , जिला कोषाध्यक्ष पंडित अनिल कुमार शर्मा , नोएडा अध्यक्ष पंडित कृष्ण मुरारी शर्मा व नवनिर्वाचित उत्तरप्रदेश संगठन महामंत्री पंडित अजय शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।