श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर पर मौनी शनि अमावस्या पर होगा विशेष कार्यक्रम, जानिए क्या- क्या रहेगा खास।

0
60

मौनी शनि अमावस्या पर होगा कर्मफल दाता भगवान शनि देव का अभिषेक,

शनि मंदिर के प्रांगण में सुबह से ही लगेगा भक्तों का ताँता, भजन, कीर्तन के साथ होगा ग्रह शांति यज्ञ।

नोएडा। सेक्टर-14 स्थित श्री शनि सिद्ध पीठ में शनि सेवा समिति द्वारा आगामी 21 जनवरी को पड़ने वाली मौनी शनि अमावस्या को विशेष पूजा पाठ कार्यक्रम किया जा रहा है। इस अवसर पर सुबह 10 बजे से देर शाम तक भजन- कीर्तन का कार्यक्रम चलेगा और सुबह ग्रह शांति यज्ञ किया जायेगा। जिसमें हजारों की तादात में भक्तजनों के आने की संभावना हैं।

आपको बता दें माघ मास के कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली मौनी शनि अमावस्या के चलते इसका विशेष महत्त्व माना गया हैं जिसके चलते नोएडा के सेक्टर -14 स्थित श्री सिद्ध पीठ शनि मंदिर पर शनि सेवा समिति द्वारा विशेष पूजा पाठ का आयोजन किया जा रहा हैं समिति के अध्यक्ष मान सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि शनि अमावस्या के अवसर पर श्री शनि सिद्ध पीठ में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वही कोरोना आपदा को देखते हुए सावधानी रखने का विशेष ध्यान रखा गया है। सभी भक्तों से कोरोना प्रोटोकॉल के तहत नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया है। उन्होंने बताया की शनि अमावस्या पर शनि भगवान का अभिषेक करने से विशेष पुण्य मिलता है।

वही मंदिर के पुजारी अशोक जी महाराज ने बताया कि यह अमावस्या इसलिए भी खास हो जाती है कि 22 जनवरी से शनि भगवान अपने मूल गृह में 30 वर्ष बाद प्रवेश कर रहे हैं। इस बदलाव के कारण तमाम राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। नोएडा शनि मंदिर अब सिद्धपीठ हो चुका है, शनि मित्र कुबेर महाराज की स्थापना होने के बाद उनके मित्र हनुमान जी की पूजा का भी विशेष महत्व हो जाता है । नोएडा दिल्ली सहित पुरे एनसीआर में कुबेर भगवान का यह पहला मंदिर है। सिद्ध पीठ की विशेषता तब और भी ज्यादा बढ़ जाती है जब इसके निकट उनकी बहन यमुना एवं उनके भाई यमराज अर्थात शमशान घाट की निकटता इसके समीप है।