सह – संभागीय परिवहन विभाग गौतमबुद्ध नगर ने मात्र 15 दिन में मासिक लक्ष्य का 70 प्रतिशत राजस्व किया प्राप्त, अन्य जनपदों ने कितना लक्ष्य किया प्राप्त देखिये रिपोर्ट।

0
207

शासन द्वारा निर्धारित राजस्व शुल्क का परिवहन विभाग गौतमबुद्ध नगर ने मात्र 15 दिन में प्राप्त किया 70 प्रतिशत।

उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद दूर – दूर तक नहीं हैं निर्धारित लक्ष्य के करीब, शासन ने जताया असंतोष।

गौतमबुद्ध नगर – उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जनवरी -23 का निर्धारित मासिक राजस्व लक्ष्य जो कि 5711.74 था जिसके सापेक्ष में मात्र 15 दिन में 3988.95 प्राप्त कर लगभग 70 प्रतिशत राजस्व प्राप्त किया हैं जबकि उत्तर प्रदेश के अन्य जनपद शासन द्वारा निर्धारित मासिक लक्ष्य के 50 प्रतिशत तक भी नहीं पहुंच सके जिसके चलते शासन द्वारा असंतोष जताया गया हैं।

आपको बता दें कि प्रत्येक वर्ष शासन द्वारा राजस्व बसूली के सापेक्ष वार्षिक, त्रिमासिक व मासिक लक्ष्य निर्धारित किया जाता हैं जिसका व्योरा प्रत्येक विभाग को मासिक, त्रिमासिक व बार्षिक राजस्व वसूली का शासन को देना होता हैं। जिस क्रम में बीते वर्ष 2022 -23 में शासन द्वारा रू0 10887.17 करोड़ का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष में माह दिसंबर -22 तक कुल रूपये 6587.58 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई है जो  निर्धारित क्रमिक लक्ष्य पर 8029.24 करोड़ के सापेक्ष मात्र 82.04 प्रतिशत तथा निर्धारित वार्षिक लक्ष्य 10887.17 करोड़ के सापेक्ष मात्र 60.51 प्रतिशत ही है जबधि वार्षिक लक्ष्य को सापेक्ष माह दिसम्बर तक 73.76 प्रतिशत प्राप्ति हो जानी चाहिए। वही जनवरी 2023 में भी निर्धारित मासिक लक्ष्य (बैकलॉग सहित) रु० 1802.35 करोड़ के सापेक्ष थी। दिनांक 15 जनवरी -23 तक रू0 406.61 करोड़ अर्थात मात्र 22.66 प्रतिशत की ही राजस्व वसूली प्राप्त हुई हैं। जिसके लिए शासन द्वारा असंतोष जताया गया हैं।

वही जनपद गौतमबुद्ध नगर के सह – संभागीय परिवहन विभाग ने शासन द्वारा निर्धारित जनवरी माह के लक्ष्य का मात्र 15 दिन में लगभग 70 प्रतिशत राजस्व प्राप्त कर उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों को काफ़ी पीछे छोड़ दिया हैं वही बीते वर्ष 2022 -23 में भी जनपद – गौतमबुद्ध नगर के सह – संभागीय परिवहन विभाग द्वारा शासन द्वारा निर्धारित राजस्व लक्ष्य से अधिक राजस्व वसूली करने का श्रेय प्राप्त किया हैं जो सराहनीय हैं।