नवयुवक मित्र मण्डल के प्रयास से 11 जोड़े बंधे परिणय सूत्र बंधन में, क्षेत्र के गणमान्य लोग बने साक्षी।

0
412
निर्धन परिवार के 11 जोड़े बधे परिणय सूत्र बंधन में, नवयुवक मित्र मण्डल के कराई शादी।

नोएडा – पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार आज नोएडा के सेक्टर -19 स्थित बारात घर में नवयुवक मित्र मण्डल द्वारा निर्धन परिवार की 11 कन्याओं की धार्मिक रीतरिवाज़ के साथ परिणय सूत्र बंधन में बाधने का काम किया हैं इस दौरान भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी व पूर्व सिंचाई राज्य मंत्री नवाब सिंह नागर, प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्षा विमला बाथम, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली सहित शहर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और वर-वधू को अपना आशीर्वाद दिया। वही इसके पूर्व दीप जला कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।

नोएडा। कहते हैं, बेटी का विवाह किसी भी अभिभावक के जीवन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। ऐसे में अगर बेटी गरीब परिवार से ताल्लुक रखती हो तो माता-पिता के लिए यह जिम्मेदारी पहाड़ उठाने जैसा होता है। लेकिन नोएडा के नवयुवक मित्र मंडल ने ऐसे गरीब माता-पिता की बेटियों की शादी का जिम्मा अपने कंधों पर उठाया और धूमधाम से 11 जोड़ों का विवाह धार्मिक रीति – रिवाज के साथ संपन्न कराया।

आपको बता दें कि नवयुवक मित्र मंडल नोएडा पिछले 7 वर्षों से गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह कराता आ रहा है। वही यह पांचवा सामूहिक विवाह कार्यक्रम हैं जिसमें संस्था द्वारा 11 निर्धन कन्याओं को परिणय सूत्र बंधन में बांधने का काम किया गया हैं वही नव युवक मित्र मण्डल द्वारा अब तक 35 गरीब कन्याओं को विवाह कराकर इन युगल जोड़ों को उनके गृहस्त जीवन जीने का सौभाग्य प्रदान कर किया हैं।

नोएडा के सेक्टर 19 स्थित बारात घर पर जब 11 दूल्हे बैंड बाजों के साथ -साथ रथ पर सवार होकर बारात घर पहुंचे तो उनका भव्य स्वागत करने के लिए नवयुवक मित्र मंडल के अध्यक्ष सहित शहर के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे। इसके बाद 11 जोड़ों को मंच पर बैठाया गया। वही इस सामूहिक विवाह उत्सव को देखने के लिए शहर के सैकड़ों लोग मौके पर मौजूद थे और साक्षी बने। विवाह के दौरान वरमाला तथा सात फेरों की रस्में पूरी की गई। मौके पर मौजूद लोगों ने वर-वधू को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की।

इस आयोजन में नवयुग मित्र मंडल के अध्यक्ष विकास अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, सुनील सिंगला, दीपक गोयल, सुमित अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, मनीष बंसल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। साथ ही मार्गदर्शक के रूप में अग्रवाल मित्र मंडल के अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, नरेश बंसल, बलराज गोयल, राजीव गर्ग, जयभगवान अग्रवाल, आत्माराम एरण, ईश्वर गुप्ता, सत्यनारायण गोयल, राधेश्याम गोयल, श्रीभगवान अग्रवाल, श्रीकृष्ण अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर नवयुग मित्र मंडल द्वारा प्रत्येक जोड़ों के लिए एक अलमारी, कूलर, डिनर सेट (51 बर्तन), पायल, सिलाई मशीन, साड़ी (पांच पीस) लेडिस स्वेटर, शाल, दो जोड़ी पैंट शर्ट, सूटकेस, कंबल, मंगलसूत्र, मेकअप का सामान व सिलेंडर के साथ साथ रसोई में स्तेमाल होने वाले वर्तन सहित कुल 56 सामान उपहार स्वरूप उपलब्ध कराए। इसके अलावा शहर के अनेक गणमान्य लोगों ने अपनी- अपनी तरफ से वर- वधु को सामान उपहार स्वरूप भेंट किए।