आग से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आगे आये समाजसेवी राजन श्रीवास्तव।

0
825
सर्राफाबाद स्थित झुग्गियों में लगी थी भीषण, आग लगने से दर्जनों परिवार हुए थे बेघर
आग से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए समाजसेवी राजन श्रीवास्तव ने वितरण की राहत सामिग्री।

नोएडा – सर्राफाबाद में झुग्गियों में आग लगने की खबर मिलते ही आग से प्रभावित लोगों की सहायता हेतु श्री नारायण सांस्कृतिक चेतना न्यास (रजि0) व श्री चित्रगुप्त सभा ट्रस्ट नोएडा (रजि0) के मुख्य न्यासी राजन कुमार श्रीवास्तव ने तुरंत भोजन व कंबलों की व्यवस्था की व दो वाहनों द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर लोगों की मदद करने का प्रयास किया।

आपको ज्ञात होगा कि बीती रात्रि नोएडा के सरफ़बाद में बनी झुग्गियों में अचानक आग लगने से करीब 50 परिवार आग से प्रभावित हो गए जिनकी सहायता के लिए नोएडा की सदैव अग्रणी रहने वाली समाजसेवी संस्था ने रात में संस्था द्वारा 100 कंबल तथा भोजन की व्यवस्था की गई।साथ ही आग से प्रभावित लोगों के लिए सुबह का नास्ता व दोपहर के भोजन की भी व्यवस्था संस्था द्वारा की गई।

इस मौके पर एस डी एम श्री आलोक गुप्ता जी भी मौजूद रहे व उन्होंने संस्था द्वारा किये गए कार्य की प्रशंसा की व सस्था द्वारा प्रदान किए गए सामान का वितरण करने में सहयोग दिया एवम हमारी संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। इस आग से लगभग 50 परिवार प्रभावित हुए। आज सुबह का नाश्ता व दोपहर का भोजन भी संस्था द्वारा वितरित किया गया।संस्था रात को सोने के लिए कंबल व तीन समय से भोजन वितरित कर रही है। वितरण के समय जी एस नेगी, अतुल नागपाल व संस्था के दर्जनों सक्रिय सदस्य भी मौजूद रहे।